Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर सिंचाई विभाग में बड़ा खेल! टंकण परीक्षा में गड़बड़ी कर चतुर्थ...

फतेहपुर सिंचाई विभाग में बड़ा खेल! टंकण परीक्षा में गड़बड़ी कर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को बना दिया बाबू? बैठाई गई जांच जल्द ही नामो का बड़ा खुलासा

Published on

फतेहपुर जिले के सिंचाई खंड निचली गंगा नहर विभाग में मृतक आश्रित कोटे से हुई नियुक्तियों और बाद में दिए गए प्रमोशन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शासन को भेजी गई गोपनीय शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमों के विरुद्ध लिपिक संवर्ग में पदोन्नत किया गया। शिकायत में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों को कंप्यूटर टाइपिंग तक ठीक से नहीं आती, उन्हें कथित सेटिंग और अनियमितताओं के जरिए टंकण परीक्षा में पास दिखाकर बाबू बना दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक एलजीसी और सिंचाई खंड में मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त करीब 10 कर्मचारियों को बाद में लिपिक पद पर प्रमोट किया गया। आरोप है कि आईटीआई में आयोजित टंकण परीक्षा में कई कर्मचारी फेल हो गए थे, लेकिन बाद में लेनदेन के जरिए उन्हें प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। चर्चा है कि प्रति कर्मचारी लाखों रुपये लेकर परीक्षा पास कराई गई।

मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि सभी कर्मचारियों की दोबारा टंकण और कंप्यूटर परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ या कानपुर की स्वतंत्र समिति से कराई जाए। सूत्र बताते हैं कि कानपुर मंडल में इसी तरह के मामलों में कुछ कर्मचारियों को दोबारा परीक्षा में फेल होने पर मूल पद पर वापस भेजा जा चुका है।

बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत शासन और जिला प्रशासन तक पहुंच चुकी है। जांच आगे बढ़ने पर कई कर्मचारियों की पदोन्नति रद्द होने, वेतन रिकवरी और चतुर्थ श्रेणी पद पर वापसी जैसी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

👁 70.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this