फतेहपुर सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत सोमवार को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर मंदिर परिसर से हुआ, जहां जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के “सोमनाथ अमृत महोत्सव” एवं मुख्यमंत्री के “सोमनाथ संकल्प महोत्सव” का सजीव प्रसारण भी श्रद्धालुओं को दिखाया गया। धार्मिक माहौल के बीच विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना, ओंकार जाप, महाआरती, रुद्राभिषेक और दीपोत्सव में भाग लिया तथा जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, सभासद समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।






