Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरतेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से इंटर कॉलेज प्रिंसिपल गंभीर...

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से इंटर कॉलेज प्रिंसिपल गंभीर घायलपत्नी को ड्यूटी छोड़ने जा रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर

Published on

असोथर/फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के पुर बुजुर्ग गांव के तिराहे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार पुर बुजुर्ग गांव निवासी शिक्षक शीतल पाल उर्फ लल्ली (55) अपनी पत्नी सुनीता (47) को मोटरसाइकिल से हंसवा ब्लॉक स्थित स्वास्थ्य केंद्र छोड़ने जा रहे थे। सुनीता एएनएम पद पर तैनात हैं। बताया गया कि सुबह करीब आठ बजे दोनों घर से फतेहपुर की ओर निकले थे। इसी दौरान गांव के तिराहे पर विजयीपुर से असोथर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल उछलकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी और दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शिक्षक शीतल पाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं। घायल शिक्षक डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, कौंडर के प्रिंसिपल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने घायल शिक्षक को अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल सदर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁 56.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this