Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर को मिले नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. उदयभान सिंह ने संभाला...

फतेहपुर को मिले नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. उदयभान सिंह ने संभाला कार्यभार

Published on

फतेहपुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मिल गया है। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. उदयभान सिंह को फतेहपुर जिले का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। शासन के निर्देश के बाद उन्होंने अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

डॉ. उदयभान सिंह इससे पहले कानपुर नगर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शासन द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में उन्हें तत्काल प्रभाव से फतेहपुर के रिक्त सीएमओ पद पर तैनात किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर शासन को कार्यभार प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए थे।

नए सीएमओ के पदभार संभालने के साथ ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। हाल के दिनों में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं, अस्पतालों में संसाधनों की उपलब्धता तथा जनस्वास्थ्य योजनाओं के संचालन को लेकर कई चुनौतियां सामने आई थीं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए सीएमओ का स्वागत करते हुए बेहतर समन्वय और जनहित में कार्य करने की उम्मीद जताई है। माना जा रहा है कि डॉ. उदयभान सिंह के अनुभव का लाभ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नए प्रयास किए जाएंगे।

👁 56.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पति से विवाद के बाद मां ने बच्चों संग खाया जहर, एक मासूम की मौत

फतेहपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जाफरगंज थाना...

मोबाइल दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों के मोबाइल जलकर राख

फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में उस समय हड़कंप मच...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने किया रक्तदान, मरीज की बचाई जान

फतेहपुर। जिले में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक बार फिर सर्व...

 पूर्व विधायक BJP नेता आदित्य पांडे का पलटवार, बिजली चोरी का मुकदमा बताया फर्जी,जमकर गरजे

यूपी के फतेहपुर जिले में बिजली चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर...

More like this