रिपार्ट-सुरेश पटेल

फतेहपुर-जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटेलिहा गांव में घरेलू कलह के चलते पति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार दोपहर लगभग बारह बजे कटीलिहा गांव निवासी जगमोहन निषाद के 38 वर्षीय पुत्र अशोक निषाद ने घर के सामने दक्षिण दिशा की तरफ रामखेलावन निषाद के खेत पर खड़े बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी रोती बिलखती मौके पर पहुंची। बताते हैं कि मृतक व पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। जिसके चलते मृतक ने तेरह वर्षीय पुत्री लक्ष्मी व पत्नी राधा के साथ मारपीट शुरू कर दी।पत्नी ने किसी तरह पुत्री को छुड़ा कर मौके से भगा दिया।कुछ देर बाद खुद भी पति के चंगुल से बचकर गांव की तरफ चली गयी।मृतक की पत्नी व पुत्री का रो रो कर बुरा हाल रहा।फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया पति पत्नी के बीच का विवाद है। परिजनों की सूचना पर शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।








