Homeराज्यउत्तर प्रदेशलड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में...

लड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में खरीद, 7 लाख में बिक्री! यूपी से कोटा तक फैला तस्करी का जाल

Published on

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की तस्करी से जुड़े एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यूपी के कई जिलों से गरीब और बेसहारा परिवारों की लड़कियों को बहला-फुसलाकर राजस्थान भेजा जाता था। वहां उनकी शादी के नाम पर खरीद-फरोख्त की जाती थी। मामले में तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि गिरोह की मुख्य सरगना और उसके पति की तलाश जारी है।

लखनऊ की मोहनलालगंज पुलिस की जांच में लड़कियों की तस्करी से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक रायबरेली की रहने वाली प्रिया नाम की महिला इस गिरोह के लिए काम करती थी। वह लड़कियों की तस्वीरें और जानकारी राजस्थान में रहने वाली सरगना सोनम और उसके पति को भेजती थी। तस्वीरें देखने के बाद लड़कियां पसंद आने पर 1.50 से 2 लाख रुपये में सोनम, प्रिया से सौदा तय करती थी। इसके बाद लड़कियों को यहां से भेजा जाता था। वहां लड़कियों के पहुंचने पर सोनम उन्हें पांच से सात लाख रुपये में बेचती थी।

ऐसी लड़कियों को बनाया जाता था निशाना

जांच में पता चला है कि गिरोह मुख्य रूप से गरीब परिवारों, भीख मांगकर गुजर-बसर करने वाले लोगों और ऐसे बच्चों को निशाना बनाता था। जिनके माता-पिता नहीं थे। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क रायबरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में सक्रिय था। शुरुआती जांच में 10 से 12 लड़कियों की खरीद-फरोख्त की बात सामने आई है।

सक्रिय हुई पुलिस, तो दो लड़कियों को छोड़ गए घर

मामले का खुलासा तब हुआ जब मोहनलालगंज क्षेत्र की दो नाबालिग बहनों को राजस्थान ले जाने की कोशिश की गई। दोनों अपनी नानी के साथ रहती थीं। उनकी नानी ने रिश्तेदारों पर शक होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई तेज हुई। तो आरोपी लड़कियों को वापस उनके घर के पास छोड़कर फरार हो गए।

अब तक तीन आरोपी भेजे गए जेल, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में प्रिया, उसके लिव-इन पार्टनर और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अहम जानकारियां मिली हैं। जिनके आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि राजस्थान पहुंचने के बाद कई लड़कियों की जबरन शादी कराई जाती थी। विरोध करने पर उन्हें मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था। एक किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे भी शादी के नाम पर राजस्थान ले जाया गया था। जहां उसे काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं।

जल्द ही होगा पूरे नेटवर्क का खुलासा

एसीपी मोहनलालगंज ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार गिरोह की सरगना सोनम और उसके पति की तलाश में पुलिस टीम राजस्थान भेजी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

👁 34.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में दबंगों का कहर: मौसी के घर जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, हाथ में आई चोट

फतेहपुर। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में दबंगई का एक मामला सामने आया है। मौसी...

फतेहपुर: जिंदपुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरलोड वाहनों को पैसे लेकर किया जा रहा पास

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा एक बार फिर सुर्खियों...

भाई ने बहन की गला दबाकर की हत्या, शव कुएं में फेंका; खुद पहुंचकर पुलिस को बताया जुर्म

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी इलाके में रिश्तों को शर्मसार...

More like this

फतेहपुर में दबंगों का कहर: मौसी के घर जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, हाथ में आई चोट

फतेहपुर। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में दबंगई का एक मामला सामने आया है। मौसी...

फतेहपुर: जिंदपुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरलोड वाहनों को पैसे लेकर किया जा रहा पास

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा एक बार फिर सुर्खियों...

भाई ने बहन की गला दबाकर की हत्या, शव कुएं में फेंका; खुद पहुंचकर पुलिस को बताया जुर्म

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी इलाके में रिश्तों को शर्मसार...