Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, 2 लाख रुपये की मांग; पति...

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, 2 लाख रुपये की मांग; पति पर गंभीर आरोप, FIR दर्ज

Published on

फतेहपुर/चांदपुर। जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता रश्मि देवी निवासी ग्राम पहाड़पुर (बडिगवां), थाना चांदपुर ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 12 जून 2026 की रात करीब 12 बजे उसके पति ज्ञानेंद्र उर्फ जानेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों तथा डंडे से मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, उसके सिर में पहले से गंभीर चोट है और उसका उपचार कानपुर के अस्पताल में चल रहा है। सिर के ऑपरेशन के लिए धनराशि की आवश्यकता थी, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया।

रिपोर्ट के अनुसार, विवाह के समय मायके पक्ष द्वारा नगद 10 लाख रुपये सहित अन्य गृहस्थी का सामान दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद पति और दहेज की मांग करता रहा। आरोप है कि पति ने 2 लाख रुपये और लाने का दबाव बनाया तथा रकम न मिलने पर लगातार मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक राय साहब यादव को सौंपी है।

👁 24.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

असोथर में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

असोथर/फतेहपुर। थाना क्षेत्र के हरनावा गांव से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता...

गांधी पार्क से योग सप्ताह का शुभारंभ, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने किया उद्घाटन

फतेहपुर,12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार सुबह गांधी...

विश्व रक्तदाता दिवस पर महादान: 25 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

फतेहपुर,विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' एवं 'मानस...

More like this