Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

Published on

असोथर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तिवारी का पुरवा मजरे सातोधरमपुर निवासी शत्रोहन पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2017 में उसकी बहन सविता की शादी पासिन का डेरा मजरे सरकंडी निवासी महेश पुत्र रामबरन पासवान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित करता था। मायके आने पर वह प्रताड़ना की बात बताती थी, जिस पर परिजन उसे समझाकर ससुराल भेज देते थे, लेकिन पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

आरोप है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर 22 जून 2026 को सविता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अगले दिन पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई।

थानाध्यक्ष राम शंकर सरोज ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 14.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने मानस रक्तकेंद्र में किया रक्तदान, जन्मदिन और पुण्यतिथि पर पेश की मिसाल

​फतेहपुर:मानस रक्तकेंद्र में ए पॉजिटिव (A+) रक्त की कमी की जानकारी मिलते ही सर्व...

घर में घुसकर तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी, चार नामजद समेत अन्य पर मुकदमा यह कैसी दबंगई

असोथर थाना क्षेत्र के बजहा कुटी मजरे सातो धरमपुर गांव निवासी शहंशाद की तहरीर...

More like this

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने मानस रक्तकेंद्र में किया रक्तदान, जन्मदिन और पुण्यतिथि पर पेश की मिसाल

​फतेहपुर:मानस रक्तकेंद्र में ए पॉजिटिव (A+) रक्त की कमी की जानकारी मिलते ही सर्व...