फतेहपुर। जरूरतमंद और गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के सदस्यों ने एक बार फिर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। संस्था के सात सदस्यों ने आगे आकर रक्तदान किया, जिससे कई परिवारों को नया जीवन मिला है।
मामला फतेहपुर के शादीपुर का है, जहाँ की निवासी नूर जहां (पत्नी स्व. नसीम अहमद) जिले के निजी अस्पताल ‘शांति मिशन’ में भर्ती थी । डॉक्टर के अनुसार, महिला मरीज की स्थिति गंभीर थी और उन्हें अति दुर्लभ रक्त समूह एबी निगेटिव (AB-) की तत्काल आवश्यकता थी। दुर्लभ ब्लड ग्रुप होने के कारण परिजन काफी परेशान थे।
जैसे ही इस बात की जानकारी संस्था के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की गई, राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय महासचिव व सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य आकाश सिंह भदौरिया ने बिना समय गंवाए मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर अपना दुर्लभ रक्त समूह एबी निगेटिव रक्त दान किया।
आकाश सिंह भदौरिया की इस पहल से प्रेरित होकर, अन्य जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए संस्था के कुल सात सदस्यों ने रक्तदान महादान के संकल्प को पूरा किया। रक्तदान करने वाले सजग नागरिकों में शामिल हैं:
आकाश भदौरिया (क्षेत्रीय महासचिव, राष्ट्रीय लोक दल),मो० मुश्तबा सिद्दकी,मो० हशान,अब्दुल फरहद,अब्दुल अशफ़ाक़
जगदीश,राहुल कुमार यादव
रक्तदान प्रक्रिया के सफल समापन के बाद, मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी द्वारा सभी रक्तदाताओं को उनके इस सराहनीय और जीवनदायी कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मानवीय कार्य के दौरान उत्तम उद्योग व्यापार मंडल से जिलाध्यक्ष मनोज साहू, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से अनीश अहमद और गुरमीत सिंह, तथा मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव, अनामिका और विष्णु मुख्य रूप से उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
Trending Now
जरूरतमंद मरीजों के लिए ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के सात सदस्यों ने किया रक्तदान
👁 25.3K views






