Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरधान के खेत में उतरीं गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल, किसानों...

धान के खेत में उतरीं गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल, किसानों के साथ रोपाई कर दिया बड़ा संदेश

Published on

फतेहपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल मंगलवार को बहुआ क्षेत्र के सुजानपुर गांव में ग्रामीण महिलाओं और बेटियों के साथ धान के खेत में उतरकर रोपाई करती नजर आईं। समाज सेवा और राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच खेत में श्रम करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारित हुआ, जिसे हजारों लोगों ने देखा और सराहा।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने कहा कि मेहनत करने में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “खेती मेरे लिए नई नहीं है। वर्षों तक मैंने खेतों में पसीना बहाया है। आज जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, लेकिन मेरी जड़ें आज भी माटी से जुड़ी हैं और हमेशा जुड़ी रहेंगी।”

उन्होंने किसानों की मेहनत का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि अन्न का एक-एक दाना किसान की कड़ी मेहनत का परिणाम होता है। इसलिए हर व्यक्ति को भोजन की बर्बादी रोकनी चाहिए और अन्न का सम्मान करना चाहिए।

धान की रोपाई के दौरान हेमलता पटेल ने किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई के सबसे महत्वपूर्ण समय में किसान बिजली कटौती, सिंचाई के लिए पानी की कमी और खाद संकट जैसी समस्याओं से परेशान हैं। यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसानों की फसल प्रभावित होगी।

उन्होंने शासन-प्रशासन से किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि बिजली, पानी और खाद की व्यवस्था जल्द नहीं सुधारी गई तो किसान हितों की रक्षा के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान मौजूद रहे और सभी ने मिलकर धान की रोपाई की।

👁 16.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: सरकारी शराब की दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फतेहपुर। जिले के हथगांव कस्बे में स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान में हुई...

तेरहवीं से लौट रहे दो भाइयों को पिकअप ने रौंदा, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज...

जरूरतमंद मरीजों के लिए ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के सात सदस्यों ने किया रक्तदान

फतेहपुर। जरूरतमंद और गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन'...

More like this

फतेहपुर: सरकारी शराब की दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फतेहपुर। जिले के हथगांव कस्बे में स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान में हुई...

तेरहवीं से लौट रहे दो भाइयों को पिकअप ने रौंदा, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज...