फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा तेलियानी मंडल के अंतर्गत ग्राम सभा सहेली के बूथ संख्या-302 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान सभी ने एक-एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण और उनकी देखभाल से हरित, स्वच्छ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रेखा सरोज पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष (उत्तरी) संजय मोदनवाल, तेलियानी मंडल अध्यक्ष अरुण लोधी, मंडल महामंत्री अवनीश कुशवाहा सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जानकारी भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।






