रिपार्ट-अनीश रघुवंशी
फ़तेहपुर। जिले के कलेक्ट्रेट घनसिंहपुर ग्रामप्रधान सुनीता यादव ने महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट में धरना देकर विधायक और उसके समर्थकों पर उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया हैं । गाजीपुर पुलिस पर भी विधायक के इशारे में पीड़ितों पर ही मुकदमा दर्ज किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पहुंची महिला ग्राम प्रधान ने कलेक्ट्रेट में ही फर्स में सभी महिलाएं बैठकर न्याय की मांग करने लगी।महिला ग्रामप्रधान सुनीता यादव का आरोप है कि पंचायत भवन में लाइब्रेरी का शिलापट तोड़कर विधायक का शिलापट लगा दिया। जबकि ग्रामप्रधान निधि से लाइब्रेरी बनाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी और सचिव के आदेश के बाद ही जिलापंचायत सदस्य ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इसी बात से नाराज विधायक ने अपने गुर्गों को भेजकर पंचयत भावन लाइब्रेरी में तोड़फोड़ की और अपना शिलापट लगवा दिया। इस लिए सभी लोग न्याय मांगने के लिए जिलाधिकारी के पास पहुंचे। वंही मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा ने कहा कुछ ग्रामीण महिलाएं आयी हैं। उस मामले की जांच कराई जा रही है उद्घाटन का मामला है आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।







