Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि,...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

Published on

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक योगदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी ने समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सपा नेता नरेंद्र मुंशी प्रजापति ने कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में अयाह शाह क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का विधायक निर्वाचित होता है, तो सरकंडी में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा नहीं होगी, बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान का प्रतीक बनेगी।
उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी क्षेत्र के विकास, सामाजिक सौहार्द और वंचित वर्गों के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती रहेगी।
कार्यक्रम में मनोज सिंह यादव, रमेश पासवान, नरेंद्र प्रजापति, महेंद्र निषाद, प्रमोद यादव, रविंद्र निषाद, प्रदीप सोनकर, राम गुलाम जाटव, बाबू सिंह यादव, इब्राहिम, आशीष नामदेव, लल्ला खां, रामखेलावन प्रजापति, धीरेंद्र निषाद, राजेंद्र निषाद, हरेंद्र निषाद, फूलचंद्र वर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁 25.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...

हाथों में तख्तियां, जुबां पर EVM का विरोध: लखनऊ में AJP का प्रदर्शन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राजधानी लखनऊ में अपनी जनता पार्टी (AJP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

More like this