More
    Homeअपराधसोने की चैन के लिए ज़ुल्म की इंतेहा... फतेहपुर में महिला की...

    सोने की चैन के लिए ज़ुल्म की इंतेहा… फतेहपुर में महिला की ले ली जान, पति समेत 3 पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

    Published on

    फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दहेज हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन और अंगूठी के खातिर एक महिला को ससुराल वालों में इतना प्रताड़ित किया कि महिला फांसी लगाकर मौत की आगोश में सो गई। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 3 ससुराल वालों पर दहेज हत्या के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

    3 साल पहले हुई थी शादी

    जानकारी के अनुसार, राधानगर थाना क्षेत्र के घंसूरपुर गांव निवासी राम प्रताप पासवान ने बताया कि उसने अपनी बेटी रंजना देवी की शादी 19 फरवरी 2022 को मलवा थाना क्षेत्र के सकत हिम्मतपुर गांव के रहने वाले अमृतलाल पासवान के बेटे अंकुल पासवान से की थी। हैसियत के मुताबिक मायके वालों ने बेटी को दान दहेज देकर हंसी-खुशी विदा किया था। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन बाद से  ही दहेज से नाखुश पति के साथ ससुर अमृतलाल व सास सविता देवी अतिरिक्त दहेज में सोने की चैन और अंगूठी की डिमांड कर रहे थे। इसकी जानकारी लड़की ने अपने मायके वालों को दी थी। इस पर रंजना के पिता ने ससुराल जाकर उपरोक्त लोगों से दहेज देने में असमर्थता जताई थी। आरोप है कि इसके बाद से ससुराल वाले महिला को गाली गलौज और मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। जब ससुराल वालों के जुल्म की इंतहा हो गई तो महिला ने बीते सोमवार की शाम करीब 5 बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

    ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचा था मायका पक्ष

    ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलते ही बेटी के ससुराल पहुंचे परिजनों में शव देखकर कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया की  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

    5.8K views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम ताला तोड़ कर 1 लाख 90 की नगदी समेत लगभग दो लाख कीमत के...

    फतेहपुर- चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम ताला तोड़ कर...

    नफरत तज सब प्रेम से, रहिए हिंदुस्तान। व्यर्थ न जाने दीजिए वीरों का वलिदान ।।

    फतेहपुर - शहर के शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 395 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी...

    25 की उम्र और चार जगहें”: अनिरुद्धाचार्य के बयान ने क्यों तोड़ा समाज का धैर्य?

    मथुरा की सुबह थी, जब सब कुछ बदल गया। मंदिरों की घंटियों के बीच, मथुरा...

    More like this

    चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम ताला तोड़ कर 1 लाख 90 की नगदी समेत लगभग दो लाख कीमत के...

    फतेहपुर- चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम ताला तोड़ कर...

    नफरत तज सब प्रेम से, रहिए हिंदुस्तान। व्यर्थ न जाने दीजिए वीरों का वलिदान ।।

    फतेहपुर - शहर के शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 395 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी...