Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘PDA को अपनी सरकार में क्यों नहीं लाए?’, मंत्री मनोज पांडे बोले-...

‘PDA को अपनी सरकार में क्यों नहीं लाए?’, मंत्री मनोज पांडे बोले- बाबा की सरकार है, यूपी में गुंडे और मवाली दूर खड़े हुए

Published on

लखनऊ में मंत्री मनोज पांडे ने कानून व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश को कभी दंगों का राज्य कहा जाता था, आज वहां महिलाएं रात में भी निर्भीक होकर अपने काम से घर लौट रही हैं। मनोज पांडे ने कहा कि माताएं, बहनें और बेटियां रात 9 बजे से लेकर 12-1 बजे तक अपना काम करके सम्मानपूर्वक घर वापस आती हैं। उनके मुताबिक, प्रदेश में गुंडे और मवाली अब केवल इस डर और भय से दूर खड़े हैं कि उत्तर प्रदेश में बाबा यानी योगी की सरकार है।

कानून व्यवस्था का दूसरे राज्य कर रहे अनुसरण

मंत्री मनोज पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज ऐसी कानून व्यवस्था है, जिसका दृष्टांत देश के दूसरे राज्य भी अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में सभी लोगों को उत्तर प्रदेश पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में आए बदलाव को लेकर लोगों के बीच अलग तरह का माहौल बना है। मनोज पांडे ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने PDA का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग PDA की बात करते हैं, उनसे वह विनम्रता से कहना चाहते हैं कि उन्हें याद करना चाहिए कि अपनी सरकार में PDA को क्यों नहीं लाया गया?

नौकरियों को लेकर सरकार की पहल का जिक्र

मंत्री ने सरकारी नौकरियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की और उनके चेहरों पर खुशी देखी। उनके मुताबिक, लोग कह रहे हैं कि पहली बार उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दौरान जो नौकरियां मिल रही हैं, उनमें निष्पक्षता और न्याय दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि गीता के एक श्लोक में कहा गया है कि न्याय भी ऐसे मिलना चाहिए, जो न्याय की तरह दिखाई दे। इसी संदर्भ में उन्होंने पिछली व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले नौकरियों के नाम पर किस तरह रेवड़ी की तरह झोले में हजरतगंज चौराहे पर नौकरियां बेची जाती थीं।

9.5 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बात

मनोज पांडे ने कहा कि यह 1-2 नौकरियों की बात नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के 9.5 लाख युवाओं कोरोजगार से जोड़ने की एक अनूठी पहल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की है। जिन्हें उन्होंने प्रदेश का भविष्य बताया। उन्होंने सरकारी नौकरियों में निष्पक्षता और न्याय को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया का भी उल्लेख किया। मंत्री के बयान में कानून व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे को योगी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं निर्भीक होकर अपना काम कर रही हैं और सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है।

👁 6.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

11वें आयुर्वेद दिवस पर “रन फॉर आयुर्वेद” रैली, एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन में आयुर्वेद अपनाने का संदेश

फतेहपुर, 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को फतेहपुर में एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन...

गाजीपुर में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

                                                  गाजीपुर (फतेहपुर)। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जन कल्याण महासमिति फतेहपुर एवं फोर्सेस...

कांशीराम कॉलोनी गडरियनपुरवा में पहुंचे पूर्व विधायक विक्रम सिंह, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

फतेहपुर। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कांशीराम कॉलोनी गडरियनपुरवा का भ्रमण कर स्थानीय लोगों...

संवेदना अस्पताल में बच्चों के इलाज की विशेष सुविधा, लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

फतेहपुर। बच्चों एवं नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार के लिए फतेहपुर स्थित संवेदना अस्पताल...

More like this

11वें आयुर्वेद दिवस पर “रन फॉर आयुर्वेद” रैली, एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन में आयुर्वेद अपनाने का संदेश

फतेहपुर, 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को फतेहपुर में एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन...

गाजीपुर में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

                                                  गाजीपुर (फतेहपुर)। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जन कल्याण महासमिति फतेहपुर एवं फोर्सेस...

कांशीराम कॉलोनी गडरियनपुरवा में पहुंचे पूर्व विधायक विक्रम सिंह, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

फतेहपुर। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कांशीराम कॉलोनी गडरियनपुरवा का भ्रमण कर स्थानीय लोगों...