देश में मस्जिदों और मदरसों पर हो रही कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। जंतर मंतर पर मस्जिदों में तोड़फोड़ के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोके जाने पर सपा सांसद ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर जोरदार हमला बोला है।
सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है कि आज पूरे देश में मस्जिद और मदरसों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम एक आजाद देश के नागरिक हैं, लेकिन आज हालात ऐसे हो गए हैं कि खामोशी और शांति के साथ अपना विरोध दर्ज कराने या धरना प्रदर्शन करने की भी इजाजत नहीं दी जा रही है।





