Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर2 अक्टूबर 2026 : दो महान महापुरुषों  के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता...

2 अक्टूबर 2026 : दो महान महापुरुषों  के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का शुभ अवसर लेखक : शैलेन्द्र कुमार  द्विवेदी

Published on

2 अक्टूबर समस्त भारत देश के लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए उन दो महान हस्तियों के प्रति कृतज्ञतापूर्ण भावुक स्मरण लेकर आता है  जिनका इस संसार में आगमन ईश्वर की विशेष सदिच्छा पूर्ति के लिए ही  सुनिश्चित होता है। उनका जीवन ही मानवता के लिए एक संदेश बन जाता है। उनके महत्कर्म ही धर्म को व्याख्यायित किया करते हैं। वे स्वयं ही एक समूचे युग के निर्माता, उद्धारक और त्राता होते हैं। इसीलिए तो राष्ट्रकवि सोहनलाल द्विवेदी ने महात्मा गांधी के लिए ‘युगावतार’ शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने कहा-  ” हे कोटि चरण, हे कोटि बाहु, हे कोटि रूप, हे कोटि नाम।
तुम एक मूर्ति ,प्रतिमूर्ति कोटि, हे कोटि मूर्ति ,तुमको प्रणाम।।
युग परिवर्तक, युग संस्थापक, युग संचालक ,हे युगाधार।
युग निर्माता ,युग मूर्ति तुम्हें ,युग -युग तक युग का नमस्कार।।
  वह देश जो सम्माननीय जनों का सम्मान नहीं करता, राष्ट्र निर्माताओं के प्रति कृतज्ञ नहीं रहता, बहुत दिन चलने वाला नहीं।
  दूसरे महान पुरुष के रूप में यह पर्व  मां भारती के अमरलाल सादगी, सज्जनता, अपरिमेय साहस एवं ईमानदारी के पर्याय लाल बहादुर शास्त्री (2 अक्टूबर 1904—11 जनवरी 1966) जो  मात्र 11 महीने प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित रहे और ताशकंद समझौते में मृत्यु का  ससम्मान वरण करके अमरत्व को ग्रहण किये के  भी जन्मदिन  की याद दिलाता है। जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए भी उस जमाने में 5000 रुपए की कार लोन से खरीदी और उनकी मृत्यु के बाद भी उनकी आदरणीया धर्मपत्नी ललिता शास्त्री जी ने उसकी किश्तें भरीं।
  आज एक ग्राम प्रधान भी चुनाव जीतने के एक माह के अंदर करोड़ों का वाहन खरीदने में आश्चर्यजनक रूप से समर्थ हो जाता है!  कितना बदलाव आ गया है तब से अब तक में!!
“गांधी जैसा, लाल बहादुर, जैसा कोई और नहीं।
मानवता के लिए रहा अब ,उन जैसा सिरमौर नहीं।।
बातें करना, वादे करना, भाषण देना बहुत सरल,
पर अपने दायित्व निभाने, का लगता  वह दौर नहीं।।”

👁 27.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गांधी जयंती पर व्यापार मंडल ने महात्मा गांधी को अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

फतेहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उत्तम उद्योग व्यापार...

फतेहपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती, हेमलता पटेल ने दिलाया आदर्शों पर चलने का संकल्प

फतेहपुर। बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर स्थित कार्यालय में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष, ग्राम...

गांधी जयंती पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान

फतेहपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर श्री लोक विहार कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक...

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि, पुलिसकर्मियों ने ली अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

फतेहपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की...

More like this