फतेहपुर। बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर स्थित कार्यालय में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष, ग्राम प्रधान एवं बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम और गरिमामय तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हेमलता पटेल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। उपस्थित महिलाओं ने भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों और देश निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। इस दौरान सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
सभा को संबोधित करते हुए हेमलता पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक है। दोनों महापुरुषों का राष्ट्र निर्माण में योगदान असीम और अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही मजबूत और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
हेमलता पटेल ने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रेखा रानी, रजनी, सत्यवती, सावित्री, किरन, राजरानी, कम्मो, रंजना, सुमन, ममता, कमला, रुक्मिणी, रजिया, शिवकली, सतून, राजकुमार, मधु, संयोगिता, आरती सहित बड़ी संख्या में संगठन की पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
Trending Now
फतेहपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती, हेमलता पटेल ने दिलाया आदर्शों पर चलने का संकल्प
👁 23.7K views





