Homeराज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ में 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, रजाई गद्दों के...

लखनऊ में 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, रजाई गद्दों के गोदाम तक पहुंची लपटें, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Published on

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 3 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। यह आग विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित टेढ़ी पुलिया के पास प्रभु प्लाजा में लगी। इमारत के ग्राउंड फ्लोर से उठी आग की लपटें कुछ ही देर में दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं। बिल्डिंग में रजाई, गद्दों और होम डेकोर का सामान रखा हुआ था जिस वजह से आग बहुत तेजी से फैल गई और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

आसपास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

घटना के समय जमघट के कारण पूरी मार्केट बंद थी। दोपहर करीब 3 बजे ग्राउंड फ्लोर से धुआं उठता दिखाई दिया जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग की भयानकता को देखते हुए तुरंत दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग की लपटें और धुआं देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब 1.30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

रजाई गद्दों के कारण तेजी से फैली आग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि टेढ़ी पुलिया के पास प्रभु प्लाजा की दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी रवाना की गई। आग बड़ी होने के कारण कुल पांच गाड़ियां भेजी गईं। प्रभु प्लाजा की दुकानों में रजाई, गद्दों और होम डेकोर का सामान होने के कारण लपटें बहुत तेजी से फैलीं और देखते ही देखते दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं।

नुकसान का आकलन और जांच जारी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है और राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग से दुकानों में कितना भारी नुकसान हुआ है इसका आकलन भी किया जाना बाकी है। पुलिस और दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

👁 26.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश...

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष...

फतेहपुर में सड़क हादसों का कहर, दो दोस्तों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए भीषण सड़क हादसों में दो दोस्तों...

More like this

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश...

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष...