उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावे को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। सीएम योगी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि, “प्रदेश की वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब हुए हैं। इसके साथ ही ने सूची से नाम कटने को लेकर कई अहम आंकड़े भी पेश किए।” अब इस मामले पर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा है कि, केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह बताना चाहिए कि हिंदू मतदाताओं के नाम आखिर किस वजह से काटे गए और इसके लिए जिम्मेदार कौन है
Trending Now
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए







