Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘भगवान सबके हैं’, अयोध्या के बाद केदारेश्वर, मथुरा और वृंदावन भी जाएंगे...

‘भगवान सबके हैं’, अयोध्या के बाद केदारेश्वर, मथुरा और वृंदावन भी जाएंगे अखिलेश यादव; राम मंदिर दौरे से पहले BJP के सवालों पर लगाया विराम

Published on

अयोध्या के राम मंदिर जाने की घोषणा के बाद से ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भाजपा के निशाने पर हैं। अब उन्होंने अपने प्रस्तावित दौरे को लेकर उठ रहे सवालों पर भाजपा को करारा जवाब दिया है। अखिलेश ने कहा कि, “भगवान सबके हैं फिर किसी को भी मंदिर जाने से क्यों रोका जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि वह अयोध्या के अलावा केदारेश्वर, मथुरा और वृंदावन भी जाएंगे।

‘पहले दर्शन फिर आशीर्वाद’

बुधवार को प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले भी धार्मिक स्थलों पर जाती रही है और आगे भी जाती रहेगी। अखिलेश ने PDA का नया अर्थ समझाते हुए कहा कि, पहले दर्शन फिर आशीर्वाद। सपा प्रमुख ने सवाल किया कि भाजपा को उनके PDA से इतनी परेशानी आखिर क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि उनके परिवार को शिव और राम गोपाल का आशीर्वाद पहले से ही प्राप्त है ऐसे में भाजपा को उनके मंदिर जाने पर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

कारसेवकों पर भाजपा की चुनौती

आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने 12 दिसंबर को अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने जाने की बात कही है। इसे लेकर यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें खुली चुनौती दी थी कि, वह 12 दिसंबर के बजाय 6 दिसंबर को अयोध्या जाएं और सपा सरकार के कार्यकाल में कारसेवकों की हत्या के लिए माफी मांगें। भाजपा विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने भी अखिलेश से माफी की मांग की थी।

लूट और बर्बादी पर भाजपा से मांगा जवाब

भाजपा नेताओं के इन बयानों के बाद अखिलेश ने पलटवार करते हुए पूछा कि, भाजपा को मंदिर जाने पर सवाल उठाने के बजाय प्रदेश में हुए भ्रष्टाचार और नुकसान का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर भारी लूट और बर्बादी हुई है। लाखों-करोड़ रुपये के नुकसान को लेकर भाजपा के पास क्या जवाब है। गौरतलब है कि राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अखिलेश यादव पहली बार वहां दर्शन करने जा रहे हैं जिसे 2027 के चुनाव से पहले एक बड़ा सियासी कदम माना जा रहा है।

👁 1.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सगाई में बजेगा कैलाश खेर का जादू, मंगेतर की एक पसंद ने बना दिया समारोह खास

मंत्री संदीप सिंह की सगाई का कार्यक्रम इस बार खास होने जा रहा है।...

Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के लिए तैयार हुए 110 घाट, नगर निगम ने किए खास इंतजाम

छठ पूजा को लेकर लखनऊ में नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली...

48 माह का मानदेय बकाया, भड़के शिक्षा प्रेरक; 21 नवंबर से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

फतेहपुर। 48 महीनों के लंबे इंतजार के बाद भी बकाया मानदेय का भुगतान न...

More like this

सगाई में बजेगा कैलाश खेर का जादू, मंगेतर की एक पसंद ने बना दिया समारोह खास

मंत्री संदीप सिंह की सगाई का कार्यक्रम इस बार खास होने जा रहा है।...

Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के लिए तैयार हुए 110 घाट, नगर निगम ने किए खास इंतजाम

छठ पूजा को लेकर लखनऊ में नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली...