Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरयमुना किनारे अपराधियों का तांडव, तीन बड़ी वारदातों से दहला ललौली क्षेत्र...

यमुना किनारे अपराधियों का तांडव, तीन बड़ी वारदातों से दहला ललौली क्षेत्र युवती की हत्या, बुजुर्ग महिला का कत्ल और व्यापारी के घर लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस के सामने तीनों घटनाओं के खुलासे की चुनौती

Published on

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यमुना किनारे बसे इस इलाके में महज सात दिनों के भीतर तीन बड़ी वारदातों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। कहीं झाड़ियों में युवती का शव मिला तो कहीं घर में अकेली बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं, एक व्यापारी के घर लाखों रुपये की चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

पहली वारदात 2 नवंबर को सामने आई, जब कोर्रा कनक मोड़ के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर धारदार हथियार से पांच वार किए जाने की पुष्टि हुई, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई।

दूसरी घटना 5 नवंबर को सातआना मोहल्ले में हुई। यहां घर के अंदर अकेली रह रही 60 वर्षीय बिल्किश बेगम की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद लूटपाट की आशंका भी जताई जा रही है। घर के अंदर हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया।

तीसरी वारदात 8 नवंबर को मुत्तौर गांव में एक व्यापारी के घर हुई। अज्ञात चोर घर से करीब आठ लाख रुपये नकद और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

लगातार तीन गंभीर घटनाओं के बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक खाली बताए जा रहे हैं। इससे अपराध नियंत्रण और पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मंगालिक ने तीनों घटनाओं के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें गठित की हैं। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती तीनों वारदातों का जल्द पर्दाफाश कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की है। क्षेत्रीय लोगों को भी पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का इंतजार है।

👁 28.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सगाई में बजेगा कैलाश खेर का जादू, मंगेतर की एक पसंद ने बना दिया समारोह खास

मंत्री संदीप सिंह की सगाई का कार्यक्रम इस बार खास होने जा रहा है।...

Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के लिए तैयार हुए 110 घाट, नगर निगम ने किए खास इंतजाम

छठ पूजा को लेकर लखनऊ में नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली...

48 माह का मानदेय बकाया, भड़के शिक्षा प्रेरक; 21 नवंबर से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

फतेहपुर। 48 महीनों के लंबे इंतजार के बाद भी बकाया मानदेय का भुगतान न...

More like this

सगाई में बजेगा कैलाश खेर का जादू, मंगेतर की एक पसंद ने बना दिया समारोह खास

मंत्री संदीप सिंह की सगाई का कार्यक्रम इस बार खास होने जा रहा है।...

Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के लिए तैयार हुए 110 घाट, नगर निगम ने किए खास इंतजाम

छठ पूजा को लेकर लखनऊ में नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली...