Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘अयोध्या जाने से पहले संत समाज से माफी मांगें अखिलेश’, BJP प्रवक्ता...

‘अयोध्या जाने से पहले संत समाज से माफी मांगें अखिलेश’, BJP प्रवक्ता अजय आलोक का हमला, बोले- चुनाव करीब आते ही बढ़ेगी बौखलाहट

Published on

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है। अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने अखिलेश के 95-5 वाले बयान पर पलटवार करते हुए उनकी राजनीतिक समझ और गणित पर सवाल उठाए। इसके साथ ही अयोध्या दौरे से पहले उन्हें संत समाज से माफी मांगने की नसीहत भी दी। इस दौरान उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर भी बात की है।

‘इनकी गणित बहुत खराब है’

अखिलेश यादव के 95-5 वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय आलोक ने सपा प्रमुख पर तंज कसा। अखिलेश ने हाल ही में यूपी की राजनीतिक लड़ाई को 80 और 20 के बजाय 95 और 5 का मुकाबला बताया था। उनका कहना था कि प्रदेश के 95 प्रतिशत लोग दुखी, परेशान और अपमानित हैं जबकि 5 प्रतिशत लोग उनका शोषण करने वाले हैं। अजय आलोक ने कहा कि इनकी गणित बहुत खराब है। वे किस हिसाब से 95-5 की बात कर रहे हैं जबकि पांच में से भी कुछ सांसद उनके अपने परिवार से ही हैं। क्या उनकी लड़ाई अपने ही परिवार के लोगों से है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि 95 प्रतिशत लोग कभी भी उनके साथ नहीं रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे विपक्षी नेता बौखलाहट में ऐसे ही और बयान देंगे।

‘संत समाज से माफी मांगें अखिलेश’

अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर भी भाजपा प्रवक्ता ने निशाना साधा। अजय आलोक ने कहा कि देश में ब्राह्मणों के दिन इतने खराब नहीं हुए हैं कि अखिलेश यादव उनका नेतृत्व करेंगे। उन्होंने अखिलेश को सलाह दी कि, अयोध्या जाने से पहले उन्हें संत समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें मन शुद्ध करके अयोध्या जाना चाहिए और इसके लिए पहले सरयू नदी में डुबकी लगानी चाहिए और तर्पण करना चाहिए। अजय आलोक ने अखिलेश से उनके पिता मुलायम सिंह यादव और अपनी पार्टी के कार्यकाल में हुए कार्यों के लिए भी माफी मांगने की बात कही।

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को बताया सांप्रदायिक

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर भी अजय आलोक ने अपनी प्रतिक्रिया दी। दोनों नेताओं ने अपने गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा है। इसे लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, “बिहार-यूपी में कहावत है, ‘मूस मोटइहें त लोढ़ा होइहें’, तो करने दीजिए गठबंधन। चुनाव से पहले ऐसे गठबंधन फफूंदी की तरह बनते और खत्म होते रहते हैं। इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने इस मोर्चे को सांप्रदायिक गठबंधन बताते हुए कहा कि, कुछ लोग केवल भाईजान की चिंता कर रहे हैं हिंदुओं की चिंता किसी को नहीं है। अजय आलोक ने दावा किया कि जनता ऐसे गठबंधनों को नकार देगी।

👁 2.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सगाई में बजेगा कैलाश खेर का जादू, मंगेतर की एक पसंद ने बना दिया समारोह खास

मंत्री संदीप सिंह की सगाई का कार्यक्रम इस बार खास होने जा रहा है।...

Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के लिए तैयार हुए 110 घाट, नगर निगम ने किए खास इंतजाम

छठ पूजा को लेकर लखनऊ में नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली...

48 माह का मानदेय बकाया, भड़के शिक्षा प्रेरक; 21 नवंबर से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

फतेहपुर। 48 महीनों के लंबे इंतजार के बाद भी बकाया मानदेय का भुगतान न...

More like this

सगाई में बजेगा कैलाश खेर का जादू, मंगेतर की एक पसंद ने बना दिया समारोह खास

मंत्री संदीप सिंह की सगाई का कार्यक्रम इस बार खास होने जा रहा है।...

Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के लिए तैयार हुए 110 घाट, नगर निगम ने किए खास इंतजाम

छठ पूजा को लेकर लखनऊ में नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली...

48 माह का मानदेय बकाया, भड़के शिक्षा प्रेरक; 21 नवंबर से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

फतेहपुर। 48 महीनों के लंबे इंतजार के बाद भी बकाया मानदेय का भुगतान न...