Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP Election 2027: ‘राहुल गांधी नहीं, अखिलेश यादव के नेतृत्व में जीता...

UP Election 2027: ‘राहुल गांधी नहीं, अखिलेश यादव के नेतृत्व में जीता था चुनाव’, इमरान मसूद को शिवपाल पटेल का जवाब

Published on

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के इस बयान पर कि शिवपाल सिंह पटेल राहुल गांधी की वजह से सांसद बने हैं, सपा सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने पलटवार किया है। उन्होंने मसूद को ‘धैर्य रखने’ की सलाह दी है।

शिवपाल पटेल ने ANI से कहा कि वह कांग्रेस की वजह से नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद बने हैं। उन्होंने कहा कि हमने अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था, राहुल गांधी के नेतृत्व में नहीं। इसलिए इस तरह के दावे नहीं किए जाने चाहिए। हम गठबंधन का हिस्सा थे और इससे कांग्रेस को भी फायदा हुआ था।

2022 के चुनावी नतीजे गिनाकर कांग्रेस को दिया जवाब

शिवपाल पटेल ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीधी बात करते हैं। आपके कितने उम्मीदवार जीते? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से उसके छह उम्मीदवार जीते थे। जीत का प्रतिशत करीब 30 फीसदी था। वहीं, समाजवादी पार्टी ने 63 सीटों पर चुनाव लड़कर 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जो लगभग 70 फीसदी रहा। ऐसे में यह कहना गलत है कि सपा की जीत कांग्रेस की वजह से हुई। इसलिए, कृपया ऐसे दावे न करें कि हम उनकी वजह से जीते।

इमरान मसूद ने क्या कहा था?

बता दें कि यह विवाद उस समय बढ़ गया, जब सीट बंटवारे पर बातजीत जारी रहने के बावजूद समाजवादी पार्टी ने अपने पांच उम्मीदवार की घोषणा कर दी। इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा था कि शिवपाल पटेल केवल राहुल गांधी की वजह से सांसद बने हैं।

मसूद ने कहा था कि 2019 में कई लोगों ने चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। शिवपाल पटेल की जीत को उन्होंने राहुल गांधी का चमत्कार बताया। मसूद ने सपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणाओं को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वे चाहें तो सभी 403 सीटों के लिए नाम घोषित कर दें। इससे क्या फर्क पड़ता है? मेरा समाजवादी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनसे 26 सीटें मांग कौन रहा है? गठबंधन का मतलब तो सहयोग होता है।

26 सीटों के प्रस्ताव पर भी कांग्रेस ने जताई नाराजगी

दिल्ली में गठबंधन को लेकर हुई बैठकों के बाद सपा की ओर से कांग्रेस के लिए 26 सीटों को शुरुआती प्रस्ताव के तौर पर रखे जाने पर इमरान मसूद ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि हमने आपसे 26 सीटें मांगी ही नहीं हैं। हम कोई भिखारी नहीं हैं।

वहीं, शिवपाल पटेल ने अमेठी और रायबरेली जैसी गांधी परिवार की परंपरागत सीटों पर भी सपा के चुनाव लड़ने की संभावना को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि यूपी में कांग्रेस कहीं मजबूत स्थिति में नहीं है। उसे चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सपा का सहारा लेना पड़ेगा। कांग्रेस को गठबंधन में जितनी सीटें मिलें, उसे स्वीकार कर लेना चाहिए।

2024 के लोकसभा चुनाव में साथ लड़े थे दोनों दल

सपा और कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ा था। उत्तर प्रदेश में सपा ने 62 सीटों पर चुनाव लड़कर 37 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और छह पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों दल अलग-अलग मैदान में उतरे थे। उस चुनाव में सपा ने 347 सीटों पर चुनाव लड़कर 111 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस 399 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद केवल दो सीटें ही जीत सकी थी।

👁 4.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेन्द्र शास्त्री पर भड़के इमरान मसूद, भगवान राम को बताया इमाम-ए-हिंद

कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद...

‘न सम्मान बचा है, न आत्मसम्मान’: सपा-कांग्रेस में 26 सीटों के विवाद पर चिराग पासवान की चुटकी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां...

यूपी चुनाव 2027 में कौन होगा BJP का CM चेहरा? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया जवाब, बोले- सबको पता है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के...

मां की कोख से बड़ा कोई विश्वविद्यालय नहीं : पं. श्याम जी मनावत

फतेहपुर। वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती के मार्गदर्शन...

More like this

श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेन्द्र शास्त्री पर भड़के इमरान मसूद, भगवान राम को बताया इमाम-ए-हिंद

कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद...

‘न सम्मान बचा है, न आत्मसम्मान’: सपा-कांग्रेस में 26 सीटों के विवाद पर चिराग पासवान की चुटकी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां...

यूपी चुनाव 2027 में कौन होगा BJP का CM चेहरा? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया जवाब, बोले- सबको पता है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के...