फतेहपुर। वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती के मार्गदर्शन में आयोजित पांच दिवसीय समर्थ शिशु श्रीराम कथा के तीसरे दिन गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास परम पूज्य पं. श्याम जी मनावत ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि मां की कोख से बड़ा दुनिया में कोई विश्वविद्यालय नहीं है। भक्त प्रहलाद और वीर अभिमन्यु के प्रसंगों के माध्यम से बताया कि गर्भावस्था के दौरान प्राप्त संस्कार और शिक्षा का प्रभाव जीवनभर रहता है। मां के गर्भ में सीखी गई बातें व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देती हैं। उन्होंने मातृशक्ति से गर्भ संस्कारों के महत्व को समझने और बच्चों को अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री रजनीश जी, संभाग निरीक्षक शिवकरन जी, विभाग कार्यवाह ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रबंधक राकेश जी, सह प्रबंधक रमाशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, मुख्य यजमान अनूप अग्रवाल, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, बीएसए प्रिंसी मौर्या, एएओ दीपक पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय एवं सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह ने कराया। कथा में दो हजार से अधिक मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
Trending Now
मां की कोख से बड़ा कोई विश्वविद्यालय नहीं : पं. श्याम जी मनावत







