फतेहपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय फतेहपुर में संविधान दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शिव प्रसाद त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की।
संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, आदित्य पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपाई एवं मनोज शुक्ला उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता शिव प्रसाद त्रिपाठी ने संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं उसके मूल सिद्धांतों पर विचार रखते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, एकता, अखंडता और नागरिकों के अधिकारों का आधार स्तंभ है। संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों को आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। संविधान ने देश की विविधता को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान के मूल आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। संविधान का सम्मान करना और उसकी मर्यादा बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
जिला संयोजक अपर्णा सिंह गौतम ने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान निर्माताओं के त्याग, तपस्या और दूरदर्शिता का स्मरण कराता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों ने एक ऐसे भारत की नींव रखी, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं को संविधान के प्रति जागरूक होकर अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष/जिला संयोजक अपर्णा सिंह गौतम ने किया। मंच पर जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी एवं पुष्पराज पटेल, सदर विधानसभा विस्तारक करन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संगोष्ठी में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, जिला मंत्री, विमलेश पांडे, सुनीता गुप्ता, धर्मेंद्र सिंगरौर, रेखा सरोज, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनिधि तिवारी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा बलराम लोधी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष यशवंत गिहार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकू पूरी, शैलेंद्र रघुवंशी, दिनेश गुप्ता, अक्षय लोधी, साधना सिंह, सरोज मौर्य, वंदना द्विवेदी, विनोद गौतम, विनोद चंदेल, ओम मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, गौरव शुक्ला, प्रसून तिवारी, राम प्रताप गुप्ता, अक्षत त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, अरुण लोधी, सुधांशु पांडे, अभय यादव, कमल पासवान, सुनील पासवान, भूपेंद्र पासवान, राज बहादुर पासवान, देव नाथ धाकड़े, शरद श्रीवास्तव, सुमित द्विवेदी आदि मौजूद रहें।
Trending Now
संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों पर हुआ मंथन
👁 15.3K views







