HomeअपराधFatehpur:रिश्ते फ़िर हुए तार-तार, प्लंबर की पत्नी को ले भागा मामा का...

Fatehpur:रिश्ते फ़िर हुए तार-तार, प्लंबर की पत्नी को ले भागा मामा का लड़का

Published on

   यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर रिश्ते तार-तार होने की खबरों ने मानवता पर विपरीत प्रभाव छोड़ना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला शहर क्षेत्र के गड़रियन पुरवा इलाके में स्थित कांशीराम कॉलोनी (नउवाबाग) निवासी कल्लू पुत्र कामता प्रसाद का प्रकाश में आया है।
    कल्लू ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके मामा का लड़का राजू पुत्र स्व. राम आसरे निवासी गुगौली (बांदा) जो कि बासबरेली में कन्डेक्टरी करता था और कुछ दिनों से उसके घर में उसके साथ रहने लगा था। विगत 17 अप्रैल को जब वह प्लैमब्रिंग करने गया था, तभी मौक़ा पाकर उसकी पत्नी सुनीता देवी को भगा ले गया है।
   उसका आरोप है कि राजू और सुनीता घर से नगदी और जेवरात भी ले गए हैं। उसने घटना वाले दिन ही सदर कोतवाली में दरख्वास्त दी किन्तु उसकी एक नहीं सुनी जा रही हैं। उसने पुलिस अधीक्षक के पास जाकर भी शिकायतीपत्र दिया तो सिर्फ़ गुमशुदगी दर्ज़ कर पुलिस ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है। शिकायतकर्ता कल्लू ने बताया कि उसकी पत्नी की उम्र लगभग 43 साल है जबकि राजू अधिकतम 23 साल का।
     कल्लू का यह भी कहना है कि राजू का चला-चलन अच्छा नहीं है, वह सुनीता की हत्या भी कर सकता है। कल्लू ने एक ओर स्थानीय पुलिस प्रशासन से बकायदा मुकदमा कायम करवाकर दोनों के खिलाफ़ कार्यवाही करने की मांग की है, वहीं दूसरी ओर दोनों की सूचना देने वाले को पांच हज़ार रुपए का ईनाम भी देने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

👁 4.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

UP Politics: बयानबाज़ी से गरमाई सियासत, चुनाव से पहले BJP-SP आमने-सामने

लखनऊ/उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश की राजनीति आज फिर गरमा गई, जब सत्ताधारी Bharatiya Janata Party और विपक्षी Samajwadi...

बुलडोजर पर सवार होकर निकली दुल्हन, वीडियो हुआ वायरल

यूपी के देवरिया जिले से एक अनोखी शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया...

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर घायल

फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़...

फतेहपुर में गैंगस्टर शैलेन्द्र उर्फ राजू यादव की संपत्ति कुर्क, 1.77 करोड़ के तीन प्लॉट जब्त

फतेहपुर जिले में अपराध के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट...

More like this