Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur: अवैध खनन को लेकर युवा विकास समिति ने cm को भेजा...

Fatehpur: अवैध खनन को लेकर युवा विकास समिति ने cm को भेजा शिकायती पत्र

Published on

रिपोर्ट-आदर्श तिवारी

फतेहपुर। जिले में हो रहे अवैध खनन को लेकर cm व भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक, कमिश्नर dm को शिकायती पत्र भेज कार्यवाही की मांग की गई है। बालू साइडों पर पट्टाधारकों द्वारा निर्धारित क्षेत्रफल से काफी आगे बढ़कर बेखौफ बालू का खनन किया जा रहा है । खनन कर्ताओं द्वारा नदी की जलधारा को बांधकर व पुल बनाकर लिफ्टिंग मशीनों व पोकलेन मशीनों द्वारा बालू का खनन किया जा रहा है। जबकि NGT एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आदेश है कि बालू खनन के लिए किसी भी दशा में नदी की जलधारा को प्रभावित नहीं किया जा सकता एवं लिफ्टिंग मशीन व पोकलेन का प्रयोग भी प्रतिबंधित है, इसके बावजूद भी बालू खनन माफियाओ द्वारा नदी की जलधारा को बांधकर लिफ्टिंग मशीन और पोकलेन मशीन के द्वारा बालू खनन का कार्य किया जा रहा है। जिससे नदी के मूल स्वरूप व अस्तित्व पर गंभीर खतरा मङरा रहा है।वहीं दूसरी तरफ प्रतिदिन असंख्य जलीय जीव जंतुओं का जीवन समाप्त हो रहा है जो सीधे पर्यावरण के लिए खतरा है जिसका असर मानव जीवन पर भी पड़ेगा ।
युवा विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि बालू लीज  पट्टाधारको द्वारा लीज एरिया से बढ़कर नदी की जलधारा में किये जा रहे बालू खनन पर रोक लगाई जाए। बालू का खनन व ट्रैकों पर लोडिंग मशीन द्वारा न कराकर मजदूरों द्वारा कराये जाने, बालू खनन के लिए नदी की जलधारा को मोड नहीं जा सकता इसके बावजूद नदी की जलधारा को मोड़कर व पूल बनाकर मशीनों द्वारा किये जा रहे बालू खनन पर रोक लगाये जाने, बालू लीज स्थल पर रेट बोर्ड लगाए जाने, बालू लीज स्थल के प्रत्येक कोने पर सीमा स्तंभ व लीज होल्डर का बोर्ड लगाये जाने जिस पर लीज होल्डर का पूरा नाम पता मोबाइल नंबर तथा रखवा लिखे जाने की मांग मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों से की गई है।
अन्यथा की स्थिति में जनहित को ध्यान में रखते हुए युवा विकास समिति धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी ।

👁 4.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

More like this