Fatehpur: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा कि बिजली कर्मियों की हड़ताल की कोई नोटिस न होते हुए भी पावर कार्पोरेशन प्रबंधन हड़ताल थोपना चाहता है और अनावश्यक तौर पर ऊर्जा निगमों का कार्य का वातावरण बिगाड़ रहा है। संघर्ष समिति ने कहा कि निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान लगातार बिजली कर्मियों को निर्देश दिया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को कोई तकलीफ न होने पाए। संघर्ष समिति ने कहा कि अनावश्यक तौर पर पावर कार्पोरेशन प्रबंधन कार्य का वातावरण बिगाड़ रहा है और बड़े पैमाने पर हड़ताल के नाम पर बिजली कर्मचारियों को उत्पीड़नात्मक नोटिस दी जा रही है जबकि हड़ताल की कोई नोटिस ही नहीं है। आज की विरोध सभा भी 2 बजे से शाम 5 बजे तक हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में हुई। जिसमें 29 मई से होने वाले कार्य बहिष्कार की रणनीति भी बनाई गई।
संघर्ष समिति ने कहा है कि निजीकरण विरोधी आंदोलन में बिजली कर्मचारी पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन के साथ असहयोग कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को साथ लेकर चल रहे हैं और उपभोक्ताओं की समस्याएं अटेंड की जा रही है।
संघर्ष समिति के सदस्यों अवर अभियंता प्रमोद कुमार सिंह, जितेंद्र मौर्य, आदित्य त्रिपाठी, गुलाब चन्द्र कार्यकारी सहायक विनय शुक्ल, रवि रंजन, अमित श्रीवास्तव, अखिलेश साहू, जयप्रकाश सरोज, जयप्रकाश यादव तकनीशियन विकास मौर्य, आशीष कुमार, पंकज तिवारी, चंद्रभवन, शीतल प्रसाद ने आज यहां जारी बयान में पुनः कहा कि निजीकरण के विरोध में चल रहे बिजली कर्मियों के शांतिपूर्ण ध्यान आकर्षण आंदोलन के दौरान आम उपभोक्ताओं को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। अस्पताल, रेलवे, पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं की बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा और आम जनता को होने वाले बिजली व्यवधान को अटेंड किया जाएगा। इसी दृष्टि से आज संघर्ष समिति ने एनसीआर में आए भीषण आंधी तूफान से बिजली व्यवस्था में व्यवधान के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों को निर्देश दिया और वे लगातार काम कर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं जिससे आम उपभोक्ताओं और किसानों को कोई तकलीफ न होने पाए।
संघर्ष समिति और जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों की कल देर रात हुई बैठक के बाद बिजली कर्मचारियों ,जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं के नाम जारी संयुक्त अपील में कहा गया है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में संघर्ष समिति और जूनियर इंजीनियर्स संगठन आपसी सामंजस्य बनाकर आंदोलन की रूप रेखा बनाएंगे और आंदोलन के सभी कार्यक्रम साथ मिलकर करेंगे। आज की सभा की अध्यक्षता प्रमोद कुमार सिंह ने किया।
Trending Now
Fatehpur: उपभोक्ताओं को दिक्कत नही फिर हड़ताली कर्मियों को दी जा रही नोटिश बर्दास्त नही
👁 4.3K views







