Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur: मानवता परिवार के सदस्य की मृत्यु पर 50 लाख की होगी...

Fatehpur: मानवता परिवार के सदस्य की मृत्यु पर 50 लाख की होगी सहायता

Published on

Fatehpur।  विकासखंड अमौली के फिटनेस जिम/जहानाबाद में मानवता परिवार द्वारा जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं मानवता परिवार के संस्थापक हिमांशु कुमार रहे। बैठक में मानवता परिवार किस प्रकार काम करेगा एवं किस प्रकार सहयोग प्रदान करेगा इसके बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
     संस्था के संस्थापक ने बताया कि मानवता परिवार का उद्देश्य है कि संस्था में जुड़े सदस्यों में से किसी की मृत्यु होने या परमानेंट डिसेबिलिटी होने पर उसके नॉमिनी को ₹50 लाख तक की सहायता एवं गंभीर बीमारी या गंभीर एक्सीडेंट की स्थिति में सभी सदस्य मिलकर के मानवता परिवार द्वारा 10 लाख तक की सहायता करेंगे। मानवता परिवार में उत्तर प्रदेश में रहने वाला कोई भी 18 से 62 वर्ष तक की आयु का व्यक्ति सदस्य बन सकता है। चाहे वह प्राइवेट कर्मचारी हो, व्यापारी हो, दुकानदार हो या फिर मजदूर या फिर घरेलू महिला हो। सहयोग की स्थिति में सभी सदस्यों को  ₹200 का सहयोग करना होगा। 80% सहयोग करने वाला व्यक्ति ही सहयोग पाने का अधिकारी होगा।
     बैठक में रजत प्रताप सिंह,पंकज, शुभम, जय बाबू, आनंद गुप्ता, एच के साहू , रजत प्रताप, अमीश कुमार, रामकरण, बलराम, नाहिद शाह,मनोज कुमार, रामू, अनीश अहमद, शैलेंद्र कुमार , अंकित वर्मा शैलेंद्र कुमारअरुण कुमार,ने नवीन सदस्यता लेकर अपने अन्य मित्रों तथा रिश्तेदारों को सदस्य बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानवता परिवार की कोर कमेटी के सदस्य सुधांशु कुमार, सुभाष कुमार, शशि कुमार, प्रकाश पुंज,प्रकाश वीर आर्य एवं प्रदीप उत्तम, ललित कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

👁 9.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

More like this