मुरादाबाद : मुरादाबाद के भोजपुर से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने समाज की बंदिशों, धार्मिक दीवारों और पारिवारिक रुकावटों को तोड़ते हुए इंसानियत की एक नई मिसाल पेश की है। प्रेमिका सरदारनगर चौकी क्षेत्र की है जबकि प्रेमी भोजपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अचानक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। युवती के इस फैसले से उसका परिवार नाराज़ हो गया और पिता मौके से चले गए। उधर, लड़के वालों ने पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल को थाने ले गई। लेकिन प्रेमिका अड़ी रही उसने साफ कह दिया कि वह किसी भी हाल में अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। आखिरकार प्रेमिका की जिद के सामने ना केवल प्रेमी, बल्कि परिवार और प्रशासन भी झुक गया।दोनों की शादी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में करवाई गई, जहां वरमाला के साथ सात फेरे लेकर दोनों ने जीने-मरने की कसमें खाईं। लेकिन इस कहानी की सबसे बड़ी बात ये रही जब लड़की के अपने परिवार ने शादी में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया, तब एक मुस्लिम युवक सईद अंसारी आगे आए और कन्यादान कर इस रिश्ते को सामाजिक स्वीकृति दी। शादी के बाद प्रेमी अपनी पत्नी को घर लेकर गया, और इस प्रेम विवाह ने ना केवल दो दिलों को जोड़ा, बल्कि पूरे समाज को एकता और इंसानियत का संदेश भी दे दिया।प्रेमी जोड़ा कश्यप समाज से आता है।
Trending Now
मुरादाबाद : प्रेमिका की जिद के आगे झुके प्रेमी, पुलिस प्रशासन के पास जब परिवार साथ नहीं आया, मुस्लिम ने किया कन्यादान







