यूपी के शाहजहांपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जहां उनका उपचार किया जा रहा है पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घरेलू का हाल देने के साथ बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। दरअसल गोरखपुर से नैनीताल गर्मियों की छुट्टियां मनाने जा रहा डॉक्टर परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है. नेशनल हाईवे 24 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार पीछे से टकराई है, जिसमें एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौके दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक लखनऊ सीतापुर नेशनल हाईवे पर थाना रोजा क्षेत्र में स्थित जमुका गांव के पास होंडा सिटी गाड़ी नंबर UP 53 CV 0018 हाईवे किनारे मोरंग उतार रहे ट्रक नंबर UP 25 CT 7293 में पीछे से टकरा गई, जिसमें गोरखपुर से नैनीताल गर्मियों की छुट्टियां मनाने जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया.. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा जहां उपचार के दौरान श्वेता द्विवेदी पत्नी नीरज द्विवेदी उम्र करीब 42 वर्ष तथा शिवम पांडे पुत्र श्री कृष्ण कुमार उम्र करीब 35 वर्ष एवं एक बच्चा माधवन पुत्र शिवम उम्र करीब 2 वर्ष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई.. वहीं गाना मालवीय नगर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर के रहने वाले अंगद यादव उम्र करीब 23 वर्ष शालिनी पांडे उम्र करीब 27 वर्ष तथा सिद्धू द्विवेदी उम्र करीब 2 वर्ष का उपचार जारी है। सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया तथा ट्रक को कब्जा पुलिस में ले लिया गया है।
नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लेने के बाद घटना से संबंध में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।







