Fatehpur: थाना कोतवाली नगर परिसर में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु नवनिर्मित इमरजेंसी हॉस्पिटल का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सदर कोतवाली परिसर में पूजा अर्चना करके नव भवन का उद्घाटन किया उसके पश्चात शहर कोतवाल तारकेश्वर राय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक जनपद के समस्त सीओ एवं जनपद के व्यापार मंडल के सभी लोगों ने पुलिस अधीक्षक के साथ भोजन ग्रहण किया आदर्श व्यापार मंडल गर्ग ग्रुप की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग जिला अध्यक्ष अभिनव यादव जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी कोषाध्यक्ष अमित सोनी जिला उपाध्यक्ष बबला सोनी संगठन मंत्री रवि तिवारी की जिला उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता युवा जिला महामंत्री अनीश खान आदि तमाम व्यापारी मौजूद थे
मौके पर श्रीमान अपर क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण व अन्य सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे ।
Trending Now
SP ने सदर कोतवाली में इमरजेंसी हॉस्पिटल का किया लोकार्पण
👁 5.8K views







