प्रयागराज : कौशांबी के लोहंदा में 25 मई को आठ साल की बच्ची से रेप के मामले में आज पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किए जाने पर श्याम लाल पाल ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको प्रयागराज प्रशासन द्वारा कौशांबी जाने से रोका गया। उनको उनके घर पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया ताकि वो पीड़ित परिवार से मिलने न जा पाए। श्याम लाल पाल ने कहा कि कौशांबी की घटना की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए और पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से एक करोड़ मुआवजे के तौर पर दिया जाना चाहिए। दरअसल सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आज कौशांबी में रेप पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने जा रहे थे लेकिन प्रशासन ने उनको कौशांबी नहीं जाने दिया। श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में रेप की घटनाएं बढ़ी है। कौशांबी के सपा के जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव को भी सिराथू में हाउस अरेस्ट किया गया। गौरतलब है कि बच्ची से रेप के मामले में जमकर सियासत भी हो रही है। बच्ची से रेप के मामले में आरोपी के पिता ने जहर खाकर अपनी जान भी दे दी थी। कौशांबी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सिद्धार्थ तिवारी को जेल भेज दिया था और चार जून को आरोपी के पिता रामबाबू तिवारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटे को बेकसूर बताते हुए रामबाबू तिवारी ने आत्महत्या की थी।
Trending Now
कौशांबी जाने से रोकने के लिए सपा प्रदेश अध्यक्ष को किया गया हाउस अरेस्ट, कौशांबी मामले की जांच सीबीआई करें : श्याम लाल पाल







