Homeराज्यउत्तर प्रदेशसड़कों पर धान की रोपाई – जब नगर हुआ तालाब, कांग्रेस ने...

सड़कों पर धान की रोपाई – जब नगर हुआ तालाब, कांग्रेस ने बोया विरोध।

Published on

यूपी के सोनभद्र से इस वक्त की तस्वीर हैरान करने वाली है जहां खेत नहीं, सड़क पर धान की रोपाई होती दिखी। ये दृश्य है राबर्ट्सगंज नगर का, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका और जिला प्रशासन के खिलाफ खेत जैसा प्रदर्शन कर डाला। धर्मशाला चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता गंदे पानी से भरी सड़क पर उतर आए और धान की रोपाई कर प्रशासन की पोल खोल दी। आरोप है कि हल्की बरसात में ही नगर की सड़कें तालाब बन जाती हैं, जगह-जगह जलजमाव और गड्ढों ने आम जनजीवन बेहाल कर रखा है। प्रशासन के सिर्फ आश्वासनों से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है अब अगला कदम आंदोलन होगा।
ये तस्वीर किसी गांव के खेत की नहीं, बल्कि सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर की है… जहां सड़क पर जमा गंदे पानी में कांग्रेस कार्यकर्ता धान की रोपाई कर रहे हैं। जगह है — धर्मशाला चौक, और वजह है नगर पालिका और जिला प्रशासन की लापरवाही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पालिका हर साल जलनिकासी को लेकर दावे करती है, लेकिन हल्की बारिश के बाद भी पूरा नगर तालाब बन जाता है। सड़कों पर बने गड्ढों में लोग गिर रहे हैं, स्कूली बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन प्रशासन हर बार केवल आश्वासन देता है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गड्ढों से भरी सड़कों और जलजमाव से नगर की सूरत बदहाल है। साइकिल सवार, बाइक सवार, यहां तक कि पैदल चलने वालों को भी हर रोज़ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है – अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आगे बड़ा जन आंदोलन होगा प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द से जल्द जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। कांग्रेस नेता आशुतोष दुबे ने कहा कि नगर पालिका में कार्यदाई संस्था किस प्रकार से काम कर रही इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मामूली बारिश से ही सड़क पर जल जमाव हो जाता है। पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। हम लोग सड़क पर धान लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहें क्या नगर पालिका राबर्ट्सगंज में सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है की धान लगाना पड़ेगा सड़कों पर यहां के रहवासी, नागरिक या राहगीरों को समस्या न हो इसके लिए शीघ्र समस्या का कोई समाधान निकला जाए जिसे लेकर हमोगों ने प्रदर्शन किया।

👁 38.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश...

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष...

फतेहपुर में सड़क हादसों का कहर, दो दोस्तों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए भीषण सड़क हादसों में दो दोस्तों...

More like this

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश...

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष...