Homeराज्यउत्तर प्रदेशचेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों से बरामद की 135 पाउच...

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों से बरामद की 135 पाउच देशी शराब, आबकारी अधिनियम में की गई कार्रवाई, निजी मुचलके पर छोड़ा

Published on

नरसिंह मौर्य

फतेहपुर ।थाना असोथर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो लोगों के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई और पूछताछ के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को टीकर गांव के पास पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उपनिरीक्षक अविनाश यादव, रमेश चंद्र, अवधेश प्रताप सिंह व कांस्टेबल राजकुमार चेकिंग में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम धीरेन्द्र सिंह (33) पुत्र महीपत सिंह निवासी मेड़ी का पुरवा मजरे टीकर व राजन (23) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी बौडर थाना असोथर बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से तीन सफेद बोरियों में कुल 135 पाउच देशी शराब बरामद हुई। इनमें 104 पाउच ठेका देशी शराब पावर हाउस ब्रांड तथा 31 पाउच विंडीज़ ब्रांड की शराब थी, जिनकी मात्रा प्रत्येक पाउच में 200 मिली थी।

पुलिस ने बरामद शराब से दोनों ब्रांड के दो-दो पाउच सैंपल के तौर पर निकालकर सील कर दिया। शेष शराब को सीज करते हुए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी ने बताया कि, “मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है। बरामद शराब का सैंपल लेकर विधिक कार्रवाई की गई है। दोनों अभियुक्तों को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है, आगे की जांच जारी है।”

👁 20.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this