Homeराज्यउत्तर प्रदेशराहुल गांधी के ‘ओबीसी बयान’ पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस और एनडीए दोनों...

राहुल गांधी के ‘ओबीसी बयान’ पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस और एनडीए दोनों को बताया ‘दोगला’

Published on

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर ओबीसी समाज के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी कभी भी इन वर्गों की सच्ची हितैषी नहीं रही है। साथ ही उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को भी कठघरे में खड़ा करते हुए उसे भी ओबीसी के प्रति ‘दोहरे चरित्र’ वाली पार्टी करार दिया।

मायावती ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक पोस्ट के माध्यम से दिया। उन्होंने राहुल गांधी की उस स्वीकारोक्ति पर पलटवार किया, जिसमें राहुल ने माना था कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस से ओबीसी की जातिगत जनगणना नहीं करवाना एक “गंभीर गलती” थी। राहुल गांधी ने कहा था कि अब वह उस गलती को सुधारने के लिए “दोगुनी रफ्तार” से काम करेंगे।

कांग्रेस का रवैया हमेशा से जातिवादी: मायावती

मायावती ने कहा कि कांग्रेस नेता का यह बयान केवल दिखावटी पछतावे का हिस्सा है, जबकि असलियत यह है कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी, एससी और एसटी वर्गों के साथ लगातार छल करती रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के दिल में कुछ और होता है, और जुबान पर कुछ और। सत्ता में रहते हुए इस पार्टी ने इन वर्गों की उपेक्षा की है और अब जब सत्ता से बाहर हो चुकी है, तो दिखावे के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने न तो एससी/एसटी को समय पर संविधान प्रदत्त आरक्षण का लाभ दिलवाया, और न ही ओबीसी वर्ग को उनका हक दिया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न देने में भी कांग्रेस ने वर्षों लगा दिए।

एनडीए भी नहीं है भरोसे के लायक

मायावती ने बीजेपी और एनडीए गठबंधन पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जैसे कांग्रेस ने बहुजन वर्गों के साथ छल किया, वैसे ही बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां भी अब उन्हीं रास्तों पर चल रही हैं।

“एनडीए भी ओबीसी, एससी और एसटी वर्गों के प्रति दोहरे रवैये को अपनाए हुए है। यह वर्ग अब इनके झूठे वादों और भ्रामक बयानों में नहीं आने वाला।”

बसपा ही है बहुजन समाज की असली हितैषी

मायावती ने दावा किया कि देश में यदि कोई पार्टी वंचित, शोषित, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के लिए वास्तव में काम कर रही है, तो वह सिर्फ बहुजन समाज पार्टी है। उन्होंने कहा कि यूपी में जब-जब बसपा की सरकार बनी, तब-तब इन वर्गों के हितों की रक्षा हुई और गरीबों-मजलूमों को सम्मान मिला।

उन्होंने जनता से अपील की कि वह कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या बीजेपी जैसी पार्टियों के बहकावे में न आएं। “देश के बहुजन समाज का भला केवल बीएसपी की ‘आयरन गारंटी’ में ही सुरक्षित है। दलितों, आदिवासियों और ओबीसी वर्गों को बसपा का साथ देकर ही अपने स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।”

👁 20.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षक, महापौर, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद के बाद उपराज्यपाल, आखिर क्यों डॉ. दिनेश शर्मा को मिली अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी

Dr. Dinesh Sharma  Lieutenant Governor 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से […]

‘हापुड़ गोलीकांड’ में दीपक की मौत, BSP सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार से बड़ी मांग

Hapur Badnauli Firing Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख जाहिर किया […]

‘आप ही दलील हैं, आप ही वकील हैं’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- सत्ता ने दे दिया मनमानी का अधिकार

Saharanpur Masjid Demolition Case: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के मामले में लगातार राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर […]

More like this