Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबेरूई गांव की खड़ंजा और मुख्य सड़क पर जलभराव, लोगों का निकलना...

बेरूई गांव की खड़ंजा और मुख्य सड़क पर जलभराव, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

Published on

नालियों के चोक होने से सड़कें बनी तालाब, बढ़ा बीमारियों का खतरा

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

असोथर विकासखंड के अंतर्गत बेरूई गांव में बरसात के चलते नालियों के चोक हो जाने से खड़ंजा और मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। लगातार जलभराव के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है, जिससे पैरों में छाले तक पड़ने लगे हैं। वहीं जलभराव से उठ रही बदबू से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।

स्थानीय निवासी बृजलाल, उमेश और रमेश ने बताया कि खड़ंजे और रोड पर पानी भरने से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। “पानी में घुसकर निकलने से पैरों में छाले पड़ गए हैं। बदबू इतनी आती है कि खाना भी ठीक से नहीं खा पाते,” ग्रामीणों ने बताया कि साथ ही गांव में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व नालियों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि संक्रमण और बीमारी फैलने से रोका जा सके।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष साहिल आर्य ने विकासखंड अधिकारी राहुल मिश्रा को फोन पर इस बारे में अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी ने शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया।

गांव में अधिकारी की अनुपस्थिति में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने विकासखंड कार्यालय जाकर के ग्राम पंचायत सचिव को ज्ञापन सौंपा और समस्या के त्वरित समाधान की मांग की।

एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने बताया कि बेरूई गांव की समस्या अभी तक जानकारी में नहीं थी। अब ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे कि मौके पर जाकर समस्या का शीघ्र समाधान कराएं।

👁 13.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...