रिपोर्ट- बृजेन्द्र शुक्ला
फतेहपुर- बिंदकी तहसील के नवीन भवन में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बहुत जोरदारी से हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल ने पहले मीटिंग हॉल में गांधी जी की चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए उन्हीं के साथ तहसीलदार अचलेश सिंह नायब तहसीलदार रचना यादव, नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी , नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह सहित सभी कानून गो और लेखपाल बंधुओ ने महात्मा गांधी के चित्र में पुष्प अर्पित किए ।
उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में हम लोक सेवक की भूमिका में है ।और हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए । मैं अपने सहयोगी अधिकारियों से भी आग्रह कर रही हूं। कि वह लोग ईमानदारी पूर्ण अपने पद के कार्यों का निर्वहन करें। कानून गो रमेश चंद्र मिश्रा ने बहुत शालीनता से गीतों के साथ कार्यक्रम का संचालन किया। इसके पूर्व वरिष्ठ वकील अशोक उत्तम न कई गीत सुना कर सभा हाल में लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पत्रकार अरुण द्विवेदी,व बृजेंद्र शुक्ला, लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष राम सेवक यादव, सभी कानूनगो ,लेखपाल और सभी तहसील कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण किया गया ।







