फतेहपुर मंदिर मकबरे विवाद को लेकर आज मोके पर भारी पुलिस बल मुस्तैद है, फतेहपुर जिले में लखनऊ, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जनपदों के करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिले के अलग-अलग जगह पर बैरिकेडिंग भी लगाई गई है, इसके अलावा पीएसी भी मौजूद की गई है, साथ ही स्मोक गन के साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी कर रही है, पीएसी के जवान दंगो रोधी गतिविधियों पर काबू पाने के लिए हेलमेट और लाठियों के साथ मौजूद है, किसी भी तरह की आप्रिय घटना ना हो इसलिए पुलिस ने पूरे शहर में मकबरे की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेटिंग कर रखी है, बता दें कि 11 अगस्त की घटना के बाद लगातार भाजपा की तरफ से भी लोगों से अपने घरों में रहकर ठाकुर जी की पूजा अर्चना की बात कही गई थी, उसी का असर है कि आज फतेहपुर में कहीं कोई भी व्यक्ति मकबरे में जाने का प्रयास नहीं कर रहा है, वहीं मकबरे के आसपास रहने वाले लोगों का ही पहचान पत्र देखकर अंदर प्रवेश दिया जा रहा है, इसके अलावा हर बेरीकेटिंग पर संबंधित लेखपाल की तैनाती भी की गई है यानी राजस्व और पुलिस की तैनाती हर बैरिकेड पर मौजूद है।
Trending Now
फतेहपुर में मन्दिर मकबरे विवाद को लेकर आज चप्पे चप्पे में पुलिस बल तैनात-DM SP ने भी लिया जायजा अब तक पूरी तरह शांति







