Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगंगा का जलस्तर खतरे निशान के ऊपर पहुंचा,आधा दर्जन  गांवों में दहशत...

गंगा का जलस्तर खतरे निशान के ऊपर पहुंचा,आधा दर्जन  गांवों में दहशत प्रशासन ने शुरू की निगरानी

Published on

फ़तेहपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 100.86 से 20 सेंमी ऊपर बह रहा है जिसके कारण बिन्दकी तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अभयपुर व आशापुर ग्राम पंचायत के लगभग एक दर्जन मजरे बाढ़ से प्रभावित है। जिसमें सदनहा, बिन्दकी फारम, बेनीखेड़ा, औसेरीखेड़ा, दरियापुर, बड़ाखेड़ा, नयाखेड़ा, जाड़े का पुरवा आदि गांव चपेट में है। बाढ़ का पानी संपर्क मार्गो तक पहुंच गया है और बिन्दकी फारम गांव के सम्पर्क मार्ग में तीन से चार फीट पानी भर गया है। गंगा नदी और पांडु नदी आपस में मिल गयी है। जिससे गंगा तटीय क्षेत्रों की सैकड़ो बीघा फूलों सब्जी व तिल की खेती जलमग्न होने से किसानों को नुकसान हुआ है। जिसमें राजस्व विभाग द्वारा पानी कम होने पर फसलों का सर्वे कराया जाएगा। राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा हैनऔर जलस्तर पर निगरानी बनाये हुए है। साथ ही बाढ़ चौकिया स्थापित कर भोजन व जानवरों के लिए भूसे-चारे की व्यवस्था की जा रही है।
तहसीलदार अचलेश सिंह ने बताया गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पानी अभी आबादी में नहीं गया है लेकिन खेतों में धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बाढ़ चौकियां एक्टिव कर दी गयी है। बाढ़ पीड़ितों के लिए पंचायत भवन में खाने पीने की व्यवस्था कर दी गयी है। लेकिन अभी विस्थापन जैसी कोई स्थिति नहीं है। बिंदकी फार्म संपर्क मार्ग में 100 मीटर तक घुटने के बराबर पानी आ गया है। लेकिन खेतों से अभी रास्ते खुले हैं जिस वजह से अभी विस्थापित नहीं हुए हैं। नाव द्वारा कोई जरूरत के समान या चारे के लिए आवागमन कर रहे हैं।सब्जी और चारे के खेतों में पानी भर रहा है

👁 22.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

More like this

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...