उत्तराखण्ड में ऑपरेशन कालनेमी का सबसे बड़ा असर उधम सिंह नगर में देखने को मिल रहा है। जिले भर में अब तक 150 से ज्यादा ढोंगी पीर-फकीरों और तांत्रिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इसी कड़ी में बाजपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर तांत्रिक को गिरफ्तार किया है जिसने झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर न सिर्फ लोगों को ठगा बल्कि युवतियों का शारीरिक और मानसिक शोषण भी किया। आरोपी का नाम महमूद है लेकिन खुद को हिंदू बाबा बताकर वह लोगों को अपने जाल में फंसाता था। बाजपुर पुलिस ने जिस महमूद नामक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, वह कनोरा गांव का रहने वाला है। महमूद का नेटवर्क सिर्फ उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बरेली और मुरादाबाद तक फैला हुआ था। महमूद उन परिवारों को अपना शिकार बनाता था जो बीमारी, गरीबी या पारिवारिक समस्या से जूझ रहे होते। महिलाओं और युवतियों को ‘इलाज’ के बहाने अकेले कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करता और उनकी मजबूरी का फायदा उठाता। ऐसा ही मामला बाजपुर के दोराहा इलाके में सामने आया, जहां इलाज कराने गई दो सगी बहनों के साथ इस ढोंगी बाबा ने अश्लील हरकत की। पीड़िताओं ने अपने परिवार को पूरी बात बताई जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Now
ढोंगी तांत्रिक का भांडा फूटा, दो बहनों संग की अश्लील हरकत ऑपरेशन कालनेमी का बड़ा असर
👁 23.9K views






