Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरक्षत्रिय करणी सेना की नई जिला इकाई का गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का...

क्षत्रिय करणी सेना की नई जिला इकाई का गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

Published on

यूपी के फतेहपुर जिले में क्षत्रिय करणी सेना की नई जिला इकाई का गठन हाल ही में किया गया। इसके अंतर्गत संगठन का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में संगठन की मासिक समीक्षा बैठक रानी कालोनी स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले एक महीने के भीतर प्रत्येक तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक इकाइयों का गठन किया जाएगा। साथ ही युवाओं को जोड़कर करणी सेना को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन अपने समाज के महापुरुषों के दबे हुए इतिहास को उजागर करने के साथ-साथ क्षत्रिय समाज पर होने वाले अत्याचार व शोषण को रोकने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया और अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

👁 16.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...