फतेहपुर – जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी०) का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की , अवगत कराया कि 24,25 अगस्त की रात को जयराम नगर पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क पर स्थित जय प्रकाश की किराने की दुकान पर चौरी होने के बाद नामजद मुलजिम दो दिन बाद गिरफ्तार किया गया ,जिसमे मुल्जिमो द्वारा बताया हम तीन लोगों ने मिलकर चौरी की, हमारे हिस्से में 5 लाख रुपये आया और दो दिन बाद दूसरा मुलजिम पकड़े जाने के बाद उसने कबूला की हमारे पास 11 लाख रुपये रिश्तेदार के पास रख हुआ है 3 से 4 दिन राधा नगर थाने में रखने के बाद एक लाख रुपये दिखाकर दोनों मुलजिम को सोमवार 01 सितंबर को जेल भेज दिया और तीसरा मुलजिम अभी भी फरार है ऐसी जानकारी प्राप्त हुई, ये सभी जानकारी पुलिस अधीक्षक को पीड़ित जय प्रकाश द्वारा बताए जाने के बाद तुरंत टेलीफोन द्वारा पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अध्यक्ष राधा नगर से बात करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया दो दिन में सारी रिकवरी होने के बाद हमको सूचित करें । प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष संजय मोदनवाल, वितरक संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह, वितरक संघ मंत्री बद्री विशाल गुप्ता, जिला संघटन मंत्री राज कुमार मिश्रा, नगर महामंत्री मुन्ना सिंह, सरदार वरिंदर सिंह, नगर अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता उपस्थित रहे ।
Trending Now
किराने की दुकान में हुई चोरी के मामले में पकड़े गए चोरो से रिकवरी न होने से नाराज व्यापारी SP से मिलकर की शिकायत,मिला भरोसा







