Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 32 वां स्थापना दिवस आईटीआई रोड...

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 32 वां स्थापना दिवस आईटीआई रोड स्थित कैंप कार्यालय में बहुत ही भव्य तरीके से मनाया गया।

Published on

फतेहपुर -आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव प्रसाद त्रिपाठी और संचालन धीरज वाल्मीकि ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संजय गुप्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ, वरिष्ठ कर अधिवक्ता संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल तथा पप्पू सिंह के द्वारा गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन कर किया गया।

    जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि अब आने वाले समय डिजिटल करेंसी का है सभी व्यापारी लोग अभी से तैयारी कर लें जिससे आने वाले समय में किसी को ज्यादा परेशानी ना हो। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री जी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने संपूर्ण देश में केवल दो प्रकार का जीएसटी स्लैब लागू करने का फैसला किया है इस फैसले से हमारे देश और प्रदेश की जनता को बहुत सहूलियत मिलेगी तथा बहुत से सामानों का मूल्य भी काम हो जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी जी ने बताया कि आज ही के दिन 1992 में “अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल” का गठन लखनऊ में किया गया था,जो आज संपूर्ण उत्तर प्रदेश में व्यापारी हित के लिए काम करते हुए एक विशाल वट वृक्ष की तरह संपूर्ण उत्तर प्रदेश में फैल गया है यही एक ऐसा संगठन है जो बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग व धर्म के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सभी प्रकार से करता है। वह समस्या किसी विभाग की हो या किसी भी व्यक्ति विशेष से विवाद की हो। बहुत ही जल्दी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी द्वारा एक “व्यापारी हेल्पलाइन नंबर” जारी किया जाएगा जिससे समस्त प्रदेश के व्यापारी अपनी समस्याएं उस नंबर के द्वारा प्रदेश कार्यालय में दर्ज करा सकेंगे।
   
स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रज्जन गुप्ता, संजय सिंह जौहरी,मो आसिफ एड,विजय सिंह एड,साकेत गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल,अंशु सिंह, सोनू गुप्ता, मो अलीम,उमेश मौर्य एड, विनोद सिंह चंदेल,आदर्श सिंह, प्रशांत गुप्ता,रागिब,शकील अकबर,मुकीम,हिमांशु श्रीवास्तव, रोहित रस्तोगी,सुनील गुप्ता, अनीस,विनायक गुप्ता, शशि कला,आयुष गुप्ता,संतोष सिंह, कुलदीप भदोरिया,विनोद गुप्ता, पप्पू सोनी, नीरज कुमार, विक्रम सिंह, रिंकू सिंह,गुड्डू मोदनवाल, विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता,वेद गुप्ता,अभिनेष मौर्य, रामबाबू, प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यापारी और पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

👁 10K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...