फतेहपुर- स्वदेशी अपनाओ-विदेशी भगाओ” अभियान के अंतर्गत आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक (कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र) विनोद गुप्ता और सहसंयोजक पंकज त्रिपाठी के साथ चौक बाजार में,संजय गुप्ता, बृजेश सोनी, संजय जौहरी, विनोद गुप्ता,पप्पन रस्तोगी,संजय मोदनवाल,रज्जन गुप्ता,दिनेश सोनी,शिवांक त्रिपाठी,बलराम लोधी आदि के साथ जनसंपर्क किया और लोगों को जागरूक किया व लोगों को अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ और उससे हम भारतीयों होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया।क्षेत्रीयसंयोजक विनोद गुप्ता जी ने बताया कि अब अमेरिका की दादागिरी हमारे देश में नहीं चलेगी क्योंकि अब देश की बागडोर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और कुशल अर्थशास्त्री निर्मला सीतारमण के हाथ में है। 2030 तक भारत,पूरे विश्व में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।
जिस तरह से GST को कम और सरलीकरण करके 2 स्लैब कर दिया गया है,इससे जहां एक ओर देश की जनता के ऊपर पड़ने वाले महंगाई के भार को कम किया वही दूसरी ओर व्यापारियों को भी अब जल्दी GST की प्रतिपूर्ति होगी ।जिससे व्यापार करने में सहजता और सरलता मिलेगी।
Trending Now
स्वदेशी अपनाओ-विदेशी भगाओ” अभियान के अंतर्गत हुआ जनसम्पर्क
👁 16.7K views







