फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौतम नगर इलाके में एक बेशुमार कीमती प्लाट में धोखाधड़ी करके कुछ लोगों ने प्लाट का बैनामा करवा लिया इस मामले को लेकर न्यायालय के आदेश में सदर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था वर्ष 2024 मैं दर्ज हुए मुकदमे के बाद अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की पीड़ित राधेश्याम निवासी महादेवपुर ने बताया कि शहर के गौतम नगर इलाके में उसने व कामिनी देवी ने संयुक्त रूप से एक प्लांट का बैनामा वर्ष 1991 में कराया था लेकिन उसके बाद उसके साथ वर्ष 2008 में धोखाधड़ी कर ली गई जिसका माननीय कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में कामिनी देवी विनोद मिश्रा संतोष द्विवेदी व कमलेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है उधर इस प्रकरण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी काम करना पंजीकृत किया गया है आरोपियों के खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है जांच पड़ताल के बाद जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उधर इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनका यह परिवारिक मामला है।
Trending Now
धोखाधड़ी के मामले में कामिनी देवी आदि पर दर्ज FIR पर होगी कार्यवाई-कोतवाल







