Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में बुजुर्ग किसान की नृशंस हत्या, बदमाश मोबाइल और मोपेड लूट...

असोथर में बुजुर्ग किसान की नृशंस हत्या, बदमाश मोबाइल और मोपेड लूट ले गए घटनास्थल से 300 मीटर पर बालू का डंप, रात-दिन सैकड़ों ट्रक गुजरते रहे

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर*

फतेहपुर अशोथर नगर क्षेत्र के जरौली रोड पर बने ट्यूबवेल पर सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान मोहम्मद सत्तार कुरैशी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को लूटपाट की नीयत से अंजाम दिया गया। बदमाश मृतक की टीवीएस मोपेड और वीवो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

मृतक के छोटे बेटे मुन्नवर ने बताया कि उनके पिता मोहम्मद सत्तार कुरैशी रोजाना की तरह रात 9 बजे घर से खाना खाकर ट्यूबवेल (छबीले तालाब के पास) पर खेतों की रखवाली करने पहुँचे थे। देर रात बदमाशों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
सुबह तड़के करीब 7 बजे उनका नाती आसिफ जब ट्यूबवेल पहुँचा तो उसने अपने बाबा को ट्रांसफार्मर के नीचे क्षत-विक्षत अवस्था में मृत देखा। सूचना पर परिजनों ने पहुंचकर शव को खेत से चारपाई पर लिटा दिया। वहीं यह भी बताया कि पिता कमरे में ताला नहीं बंद करते थे। वह अपने बनियान के जेब पर ही खेती के काम और स्वयं के खर्च के लिए रूपये रखते थे। पिता के दाहिने कान के बगल में धारदार हथियार और शरीर पर चोट के निशान और हाथ तोड़ दिया है।

मृतक चार भाई मीरबक्श, रज्जाक, रसूल, सत्तार सबसे छोटे थे। जिसमें बड़े भाई मीरबक्श और रज्जाक की मृत्यु हो चुकी है। वहीं पत्नी जैतून निशा की वर्ष 2012 में मृत्यु हो चुकी है। पांच बेटे क्रमशः हनीफ 50 वर्ष, मुन्ना 45 वर्ष, नसीम 40 वर्ष, वसीम 35 वर्ष, मुन्नवर 30 वर्ष हैं। जिनमें करीब 2 वर्ष पहले मुन्ना की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। मृतक के पास करीब 40 बीघे खेत हैं, खेती किसानी का काम करते थे। वहीं परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उनका कहना है कि लगातार आना-जाना होने के बावजूद बदमाशों का इतना बड़ा साहस होना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। लोग मृतक किसान के परिवार को न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि घटनास्थल से मात्र 300 मीटर दूरी पर मौरंग-बालू का बड़ा डंप स्थित है, जहाँ रात-दिन सैकड़ों ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। वहीं पुलिस की रात्रि गस्त पर भी सवाल उठाए हैं।

सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुँचे और निरीक्षण किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी थरियांव वीर सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद कुमार यादव प्रथम व विनोद कुमार मिश्रा द्वितीय, थानाध्यक्ष थरियांव आलोक पांडे, थानाध्यक्ष असोथर अभिलाष तिवारी, कस्बा इंचार्ज अंकुश यादव, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, तथा फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञ मौजूद रहे।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खेत में पड़े हुए शव के स्थान से धान के पौधे पर लगे खून के धब्बे सहित अन्य साक्ष्य संकलित किए हैं। वहीं पुलिस ने कस्बे के मुख्य मार्ग में लगे आधा दर्जन सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि हत्या किसी नुकीले औजार से की गई है और मौके से लूट के संकेत भी मिले हैं।

एसपी अनूप सिंह ने कहा कि घटनास्थल से पुलिस टीम को कुछ अहम सुराग मिले हैं। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरा घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

👁 45.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...