Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरBJP ने आगामी कार्यक्रम अभियान कार्ययोजना बैठक में बनाई रणनीति

BJP ने आगामी कार्यक्रम अभियान कार्ययोजना बैठक में बनाई रणनीति

Published on

  फतेहपुर – जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज संगठन द्वारा आगामी कार्यक्रम व अभियानों को लेकर योजना बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी पंचायत चुनावों, सेवा पखवाड़ा व स्नातक चुनाव को लेकर वक्ताओं द्वारा उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों के बीच जानकारियों को साझा किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू द्वारा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनावों के विषय पर संबोधित किया गया,श्री साहू द्वारा आगामी पंचायत चुनावों को लेकर योजना रचना की विस्तृत जानकारी दी गई, बैठक में उपस्थित पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिले की प्रभारी रंजना उपाध्याय द्वारा पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत आने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई, उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के जन्मजयन्ती के मध्य संगठन द्वारा बीते कई वर्षों से सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं जिसमें युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर योगदान करते हुए जरूरतमंदों को रक्त की आवश्यकता की पूर्ति करना है, सेवा पखवाड़ा अभियान में ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,दिब्यांगो को उपकरण वितरण, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर,,वोकल फार लोकल,, बढ़ावा, के साथ ही 2अक्टूबर को श्रद्धेय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता अभियान व खादी की खरीदारी सहित विभिन्न कार्यक्रमों को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्ण करना है, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा आगामी स्नातक चुनाव तैयारियों पर चर्चा की गई, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पुष्पराज पटेल द्वारा किया गया, कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, जयकुमार सिंह जैकी, महामंत्री चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, उदय लोधी, नीरज सिंह, उपाध्याय अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, रवीन्द्रपाल सिंह, बैजनाथ वर्मा, रेखा मिश्रा, कमलेश योगी,मोना शुक्ला, सुशीला मौर्या, प्रवीण कुमार सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, अभिषेक शुक्ला,मधुराज विश्वकर्मा, अभिजीत भारती, अमित शिवहरे,विजय प्रताप सिंह, जसवन्त गिहार, शैलेन्द्र शरण श्रीवास्तव, अतुल त्रिवेदी, स्वरुप राज सिंह जूली, विनोद गौतम,दीपक द्विवेदी , सिद्धार्थ दीक्षित,राजूपाल विलंदा, अविनीश मौर्या सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👁 27.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...