Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में स्कूल वैन हादसा, 15 बच्चे सवार – प्रशासन और स्कूल...

फतेहपुर में स्कूल वैन हादसा, 15 बच्चे सवार – प्रशासन और स्कूल की लापरवाही पर उठे सवाल

Published on

आदर्श तिवारी

थरियांव फतेहपुर
सोमवार सुबह लगभग 8:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया जब बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्राम हसनपुर से रेडिएंट वे पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर बिलंदा थाना थरियांव स्कूल जा रही थी। बेटी शादाब मोड़ पर खड़ी आर्टिका कार से टकराकर वैन पलट गई।

वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे, जिनमें चार बच्चे घायल हुए। घायलों की पहचान अभय सिंह पुत्र पुत्तन सिंह, कमल, कार्तिक और कृषिक (सभी निवासी हसनपुर, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर) के रूप में हुई है। बच्चों को परिजनों ने रामसनेही हॉस्पिटल, लोधीगंज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल चोटें हल्की हैं।

स्कूल प्रबंधन पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि वैन चालक नशे में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सवाल यह है कि आखिर स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है? क्या बिना फिटनेस और ड्राइवर की सही जांच-पड़ताल किए स्कूल बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं?

प्रशासन की लापरवाही भी उजागर
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन बिना परमिट और ओवरलोड वैनें बच्चों को ढोती हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदकर बैठा है। यदि समय रहते ऐसे वाहनों की जांच होती तो यह हादसा टल सकता था। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था कायम की, लेकिन सवाल यह है कि कार्रवाई सिर्फ हादसे के बाद ही क्यों होती है?

इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल प्रबंधन और लापरवाह ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

👁 64.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...